101 Interesting Information & Facts About Parrot in Hindi | तोते के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी

Facts about parrot in Hindi - रंगबिरंगे सुनहरे चमकदार, तोते वो अनोखे पक्षी हैं जो हमेशा हमारा ध्यान अपनी ओर खींचते अये हैं। तोते अपनी अद्भुतता और बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते हैं। ये कई शब्द सीखने में सक्षम होते हैं, और हमारी तरह बात भी करलेते है। इन पक्षियों की सेंसिटिविटी और इंटेलिजेंस को जानकर हम इनके साथ एक अनोखा जुड़ाव महसूस करते हैं। तोते के बारे में और भी रोचक तथ्य जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। तो चलिए आपको ले चलते है 101 Interesting Information & Facts About Parrot in Hindi। तोते के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी की दुनिया में.... 


101 Interesting Information & Facts About Parrot in Hindi | तोते के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी
Image credits - Vallarta Adventures

101 Interesting Information & Facts About Parrot in Hindi | तोते के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी


1. Parrot को हम लोग मिट्ठू ,पोपट, तोते के नाम से भी जानते है।

2. तोते एक समझदार और सामाजिक पक्षी होते है जो हमेशा झुण्ड में पाए जाते है।

3. विश्व भर में लगभग 400 से अधिक प्रजातियों के तोते पाए जाते हैं। सबसे आकर्षक और रंगीन तोते न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, और दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं। भारत में तोतों की कुल 12 प्रजातियां पाई जाती हैं।

4. तोते सर्वाहारी होते हैं और इसलिए वे फल, सब्जियाँ, हरी मिर्च, अमरूद, ब्रेड, सूखे मेवे और यहाँ तक कि कीड़े-मकोड़े सहित सब कुछ खाते हैं।

5. तोते बुद्धिमान पक्षी हैं, वे बातचीत में माहिर होते हैं और अक्सर लोग जो कहते हैं उसकी नक़ल करते हैं। एक तोता अपनी आवाज सहित 20 से अधिक विभिन्न प्रकार की आवाजें निकाल सकता है।

6. तोते 1,000 शब्दों या उससे अधिक तक शब्दों को ध्यान में रखकर बोल सकता हैं।

7. तोते को हम पढ़ना, गिनना, रंगों और आकृतियों को पहचानना सिखाया जा सकता है।

8. तोते को म्यूजिक पसंद होता है, और वो उस की ताल को महसूस कर सकते है और समझ भी सकते है।

9. तोते की औसत आयु 10 से 20 वर्ष होती है। लेकिन कुछ प्रजातियाँ 80 साल तक जीवित रह सकती हैं।

10. हालाँकि, सबसे ज़्यादा  जीवित रहने वाला तोता। Cocky Bennett है जो 1796 से 1916 तक अविश्वसनीय 120 वर्षों तक जीवित रहा था।

11. जंगल में अन्य सभी तोते पेड़ों के खोखले में या जमीन में रहते हैं। लेकिन Quaker Parrot or Monk Parrot, एकमात्र तोता है जो घोसला बनाता है। 

12. फरवरी और अप्रैल के बीच तोते अपने घोंसले बनाते हैं। घोंसले के लिए जगह का चुनाव करते समय अक्सर प्रतिद्वंदी जोड़ो के साथ इनकी मुठभेड़ हो जाती है।

13. तोते अपना पूरा जीवन काल एक साथी के साथ ही बिताते है, और  ही रहते है। 

14. सबसे तेज रफ़्तार से उड़ने वाला तोता स्विफ्ट (Swift parrots) प्रजाति का तोता है, जो 88 किलोमीटर/घंटे से अधिक की रफ़्तार से उड़ान भर सकते है। 

15. The Kakapo एकमात्र  दुनिया का सबसे भारी तोता है, जिसका वजन 4 किलोग्राम तक होता है। यह तोते की एकमात्र जीवित प्रजाति है जो उड़ नहीं सकती।

16. भारत में तोते का प्रजनन काल उत्तर पश्चिम भारत में सितंबर से दिसंबर तक शुरू होता है। तोते को  पूरी प्रजनन होने में 17-20 दिनों का समय लगता है, और तोता एक समय में 8 अंडे देते है।

17. तोते को छोटे लगने पर तोते के पंख कीटाणुओं और बैक्टिरिया रोधक रसायन छोड़ते है जो मरहम का काम करती है।  

18. चॉकलेट या प्याज खाने से भी तोते की मौत हो सकती है। ये चीजें तोते के लिए जहर के समान हैं। इसीलिए अगर आप इन्हे पालते हो तो सावधान रहे।  

19. दुनियां का अब तक का सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा तोते का नाम punk है। इस तोते को 1728 शब्द बोलने आते थे।

20. Punk तोते का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

21. तोते एकमात्र पक्षी है जो अपने पैरों से खाना खाते हैं।

22. तोते पराबैंगनी प्रकाश (अल्ट्रावायलेट किरणों) को देख सकते हैं, जिसकी हम मानुष्यों में यह शक्ति नहीं होती।

23. पाम कॉकटोस प्रजाति के तोते सिर्फ हर दूसरे साल एक ही अंडा देते हैं, जो उनकी प्रजनन दर को सबसे कम बनाता है।

24. Hyacinth नाम के तोते की चोंच इतनी मजबूत होती है कि वह कठोर नारियल को भी तोड़ सकती है।

25. तोते के मुख्य शिकारी में बाज, उल्लू, चील, अजगर, और बोआ कंस्ट्रक्टर जैसे बड़े सांप शामिल होते हैं। बंदर भी तोते के अंडे और बच्चों को खा जाते हैं।

26. 1800 के अंत में, एक स्कॉच व्हिस्की कंपनी ने मार्केटिंग के लिए 500 तोतों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने अपने प्रचार के लिए तोतों को रटवा दिया और फिर उन्हें पबों में बांटा गया था।

27. तोतों की कुछ प्रजातियाँ हैं, जो नर और मादा में भिन्नता दिखाती हैं, जैसे red-spectacled Amazon, yellow-lored Amazon और white-fronted Amazon।

28. तोतों की चोंच Keratin से बनी होती है, जिसे टूटने के बाद फिर से बढ़ाया जा सकता है।

29. ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला नाइट पैरेट दुनिया का सबसे रहस्यमय पक्षी है, जिसे सिर्फ 3 आदमियों ने पिछले 100 सालों में देखा है।

30. भारत में तोतों को घर में पालना गैरकानूनी है।

31. तोते में मांसपेशियाँ होती हैं और वे अपने हर एक पंख को व्यक्तिगत रूप से नियंत्रित करती हैं। 

Post a Comment

0 Comments