Egg Facts in Hindi : जानें अंडे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य


Eggs Facts: अंडे हमारे रोजाना खाये जाने वाले आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। चाहे नाश्ते में हों, सलाद में हों या किसी विशेष डिश में, अंडे का उपयोग कई तरह से किया जाता है। अंडा एक हाई प्रोटीन और कालरिज वाला आहार है।  अंडे न केवल स्वादिष्ट होते है बल्कि स्वस्थ के लिए भी लाभदायक होते है। यह अंडे से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तो आइए, जानते हैं Facts About eggs in Hindi  अंडे के बारे में कुछ खास और दिलचस्प बातें।


Interesting Facts About Eggs in Hindi – अंडों से जुड़े रोचक तथ्य 


1. इस साल 2024 में विश्व अंडा दिवस 11 अक्टूबर को मनाया गया । हर साल अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है।

2. एक मेडियम साइज का अंडा लगभग 70 कैलोरी देता है और इसमें 6 ग्राम प्रोटीन होता है।

3. अंडे में पाए जाने वाले प्रोटीन को सबसे अच्छा प्रोटीन माना जाता है, क्योंकि इसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं।

4. अंडे में विटामिन A, D, E और B12 के साथ-साथ आयरन, सेलेनियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज भी होते हैं।

5. एक अंडे की पीली में लगभग 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। 

6. अंडे के पिले वाले हिस्से को योक (Yolk) कहते है, यह शब्द पुराने अंग्रेजी शब्द येलो (Yellow) से निकला है।

7. अंडे फ्रिज में रखने पर 3-5 वीक तक ताजे रह सकते हैं।

8. अंडे की ऊपरी परत शेल का रंग मुर्गी की नस्ल पर निर्भर करता है। सफेद अंडे और भूरे अंडे का पोषण समान होता है।

9. चीन अंडों का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है।

10. अंडे के छिलके में पोर्स होते है जिससे वो गैसेस और मॉइस्चर को अंदर या बाहर ले सके। अंडे के छिलके में करीब 7,000 से  17,000 से अधिक पोर्स (Pores) हो सकते हैं।
 
11. मुर्गिया सालाना औसतन 200 - 300 अंडे देती है। 

12. अंडे को पानी में डूबा कर उनका पुराण होना पता लगाया जा सकता है। ताज़े अंडे पानी में डूब जाते है जब की पुराने तैरते है। 

13. लगभग 1,000 में से 1 अंडे में दो योक होते हैं। यह ज्यादातर जवान मुर्गियों ने दिए गए अंडों में पाया जाता है।

14. सबसे बड़े अंडे का वजन 340 ग्राम था, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।


सम्बंधित ब्लॉग






Post a Comment

0 Comments