30+ Facts About Snake in Hindi : जानिए सांप से जुड़े रोचक तथ्य

सांप रहस्यमय, खतरनाक, डरावने और दिलचस्प जीव है, दुनिया में साँपों 2500-3000 से भी अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। सांप  विभिन्न आकार, रंग और प्रकार में पाए जाते हैं। बिना पैर के ये प्राणी बहोत तेज़ी से रेंग सकते है। सांपो की कुछ प्रजातियां विषैली होती है है और कुछ प्रजातियां पूरी तरह से  निर्दोष होती हैं। उनके बारे में अनेक कहानियाँ और मिथक प्रचलित हैं, जो उन्हें और भी आकर्षक बनाते हैं। इस लेख में हमने कई इंटरेस्टिंग और हैरान कर देने वाले Facts About Snake in Hindi बताये है जो आपके ज्ञान को और बढ़ाएंगे। 


30+ Facts About Snake in Hindi : जानिए सांप से जुड़े रोचक तथ्य


स्टूडेंट के लिए  Facts About Snake in Hindi 


सांप से जुड़े कुछ रोचक Facts About Snake in Hindi इस प्रकार हैं:

1. दुनिया भर में सांपो की लगभग  3,000 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इनमे से करीब 600 प्रजातियां विषैली होती है जबकि बाकि प्रजातियाँ गैर-विषैली। 

2. सांपो की आयु उनकी प्रजाति पर निर्भर होती है। कुछ सांप 10 से 20 साल तक जीवित रह सकते हैं, जबकि कुछ प्रजातियाँ 30 साल से अधिक जीवित रहती हैं।

3. जब सांप अपनी त्वचा को उतारते है उसे "स्किन शेडिंग" कहा जाता है।  ये सांप के लिए महत्वपूर्ण होती है और सांप इसे साल में कही बार करते है। 

4. सांपो की दृष्टी कमजोर होती है लेकिन कुछ प्रजातिओ में, जैसे  वाइपर और पाइथन, इन्फ्रारेड दृष्टि से देखने में सक्षम होती हैं।

5. सांप सुन नहीं सकते, लेकिन वे धरती की कंपन से ध्वनि को महसूस कर सकते हैं।

6. जैसे हम जानते है की सांप मांसाहारी होते है और अपने शिकार को निगलने के लिए अपने मुँह को व्यापक रूप से खोल सकते है। सांप छोटे पक्षी, जानवरो, और अन्य सरीसृपों का शिकार करते हैं।

7. सांप की रेंगने की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।  

8. कोबरा, वाइपर, और क्रेट जैसे सांपों का विष अत्यंत घातक होता है और यह तंत्रिका तंत्र, हृदय, और रक्त कोशिकाओं को प्रभावित कर सकता है।

9. विश्व में सबसे विषैला सांप "इनलैंड तायपान" है, जो ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है।

10. सांप जंगल, रेगिस्तान, दलदली क्षेत्रों, और यहां तक कि समुद्र में भी पाए जाते हैं। समुद्री सांपों की कई प्रजातियाँ पूरी तरह से जल में रहती हैं और सांस लेने के लिए सतह पर आती हैं।

11. अधिकांश सांप अंडे देते हैं, सांपों के अंडे ऊष्मायन (इन्क्यूबेशन) के बाद फूटते हैं और बच्चे बाहर आते हैं। लेकिन कुछ प्रजातियाँ, जैसे कि वाइपर, जीवित बच्चे पैदा करती हैं।

12. भारत में सांपों को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। नाग पंचमी एक प्रसिद्ध त्योहार है जिसमें सांपों की पूजा की जाती है।

13. सांप ठंडे रक्त वाले सरीसृप होते हैं। इसिलए इन्हे गर्म जगह पसंद आती है।  

14. पाइथन रेटिकुलटेस (Python Reticulatus) दुनिया का सबसे लम्बा सांप है जिसकी लम्बाई 30 फ़ीट की होती है। 

15. लेप्टोटाइफ्लॉप्स कार्ले (Leptotyphlops Carlae) ये सांप दुनिया का सबसे छोटा सांप है जिसका आकार केवल 4 या 5 इंच तक हो सकता है।



कुछ अन्य हैरान कर देने वाले Facts About Snake in Hindi

यहां कुछ अन्य रोचक तथ्य Facts About Snake in Hindi दिए गए हैं:

1.सांपों का अध्ययन "हर्पेटोलॉजी" कहलाता है।

2. वैज्ञानिक सांपों के विष का उपयोग दवाओं और अनुसंधान में करते हैं।

3. सांप अपनी दो शाखाओं वाली जीभ का उपयोग करके गंध और स्वाद का पता लगाते हैं।

4. सांपों के दांत लगातार टूटते और बढ़ते रहते हैं। वे अपने जीवनकाल में सैकड़ों बार दांत बदलते हैं।

5. एनाकोंडा दुनिया का सबसे भारी सांप है, जिसका वजन 250 किलोग्राम तक हो सकता है।

6. अधिकांश सांप अकेले रहते हैं, लेकिन कुछ प्रजातियाँ, जैसे कि गार्टर सांप, सर्दियों में समूहों में इकट्ठा होते हैं।

7. कुछ सांप, जैसे कि कैरिबियन के ग्रीन ट्री पाइथन, अपने जीवन के दौरान रंग बदल सकते हैं।

8. कोबरा सांप का फन उसे दुश्मनों से बचाने में मदद करता है और यह दिखाने के लिए होता है कि वह बड़ा और खतरनाक है।

9. सांपों का जहर केवल शिकार को मारने के लिए ही नहीं, बल्कि पाचन प्रक्रिया को तेज करने के लिए भी होता है।

10. कुछ सांप, जैसे कि क्रिसोपेलिया, पेड़ों के बीच उड़ने की क्षमता रखते हैं। वे अपने शरीर को समतल करके और वायु में तैरते हुए लंबी दूरी तक फिसल सकते हैं।

11. सांपों की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, जो उन्हें उनके आसपास के तापमान और वातावरण का अनुभव करने में मदद करती है।

12. (Inland Taipan Snake) इनलैंड ताइपन स्नेक के जहर में एक बार में 80 इंसानो को मारने की क्षमता होती है।

13. विश्व में 2 मुँह वाले सांपो की प्रजाति पायी जाती है और कही बार ये भोजन के लिए आपस में लड़ते है।  

14. सांपों की आँखों पर पलकें नहीं होती हैं। उनकी आँखों की सुरक्षा के लिए एक पारदर्शी पर्त होती है, जिसे ब्रिल कहते हैं।

15. जब सांप परेशान होते हैं या खतरे में होते हैं, तो वे अपनी पूंछ को तेजी से हिलाते हैं। रैटलस्नेक अपनी पूंछ को बजाकर शत्रुओं को चेतावनी देता है।

16. ब्लैक मांबा, जिसे दुनिया का सबसे विषैला और आक्रामक सांप माना जाता है, वास्तव में अन्य सांपों के साथ बहुत सामाजिक होता है और उनके साथ रहना पसंद करता है।

17. सांपों की उत्पत्ति लगभग 100 मिलियन साल पहले हुई थी। वे डायनासोर के समय से पृथ्वी पर मौजूद हैं।

18. कुछ सांप, जैसे कि रेगिस्तानी हॉग्नोज़, रेत में खुदाई कर के खुद को पूरी तरह से छिपा सकते हैं।


यह भी पढ़ें -











Post a Comment

0 Comments