Facts About Blood in Hindi : रक्त से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियों

Facts About Blood in Hindi : रक्त से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियों

मानव शरीर लाखों कोशिकाओं (Cell) से बना एक जटिल (Complex) अंग है, रक्त उनमें से एक है जिसे संयोजी ऊतक (Connective Tissue) कहा जाता है। ये कोशिकाएँ शरीर की सभी कोशिकाओं को जोड़ती हैं। ये कोशिकाएँ जीवन को बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाती हैं जैसे कि वे पूरे शरीर में ऑक्सीजन, पोषक तत्व, कार्बन डाइऑक्साइड, अमोनिया और कई अन्य चीजें प्रदान करती हैं और निकालती हैं। दूसरी ओर, वे हमें बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा प्रदान करती हैं। रक्त के बारे में कई रोचक और अद्भुत तथ्य हैं (Facts About Blood in Hindi) जो शायद आप नहीं जानते होंगे। आइए जानते हैं रिसर्च और स्टडी के अनुसार रक्त से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प जानकारियों के बारे में।


Facts About Blood in Hindi : रक्त से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियों


1. रक्त चार घटकों से मिलकर बना होता है लाल रक्त कोशिकाएं (RBC), सफेद रक्त कोशिकाएं (WBC), प्लेटलेट्स और प्लाज्मा।
2. रक्त का लाल रंग RCB में हीमोग्लोबिन के कारण होता है। हीमोग्लोबिन में आयरन होता है, जो ऑक्सीजन से मिलकर लाल रंग उत्पन्न करता है।
3. एक नार्मल व्यक्ति के शरीर में लगभग 5 - 6 लीटर रक्त होता है। यह कुल शरीर के वजन का लगभग 8% होता है।
4. रक्त के चार मुख्य प्रकार होते हैं A, B, AB और O। हर ब्लड ग्रुप का पॉजिटिव और नेगेटिव प्रकार भी होता है। 
5. सबसे रेयर ब्लड ग्रुप AB- है, जबकि O+ सबसे आम होता है।
6. हमारे शरीर में रक्त वाहिकाओं (Blood Vessels) की कुल लंबाई लगभग 1,00,000 किलोमीटर होती है। यह लंबाई पृथ्वी के दो चक्कर लगाने के बराबर है।
7. रक्त लगभग 20 सेकंड में पूरे शरीर का एक चक्कर लगा लेता हैं।
8. गर्भवती महिलाओ में रक्त की मात्रा 50% बढ़ जाती है।
9. पहला सफल मानव रक्तदान 1818 में डॉक्टर जेम्स ब्लंडेल द्वारा किया गया था। 
10. दुनिया में सबसे पहला ब्लड बैंक 1937 में बनाया गया था।
11. मनुष्य गुर्दे में हर दिन लगभग 180 लीटर रक्त को फिल्टर करते हैं, जिसमें से केवल 1-2 लीटर यूरिन बनता है।
12. विलियम हार्वे ने 1628 में रक्त ब्लड सर्कुलेशन की खोज की थी।
13. नवजात शिशु के शरीर में लगभग 250 मिलीलीटर खून होता है।
14. लाल रक्त कोशिकाएं (RBC) लगभग 120 दिनों तक जीवित रहती हैं।
15. एक लीटर रक्त का वजन लगभग 1.05 किलोग्राम होता है।


सम्बंधित ब्लॉग -






 

उम्मीद करते है आपको Facts About Blood in Hindi ब्लॉग पसंद आया होंगा। अयेसे कही और बोहोत सरे ब्लॉग जो पढ़ने के लिए आप बने रहे Factsup के साथ।

Post a Comment

0 Comments